Uttarakhand : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का किराया बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच करीब ढाई साल बाद बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी आदि के किराये में इजाफा होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है। जानकारी के अनुसार बसों का पहाड़ी रूटों पर किराया 60 पैसे और मैदानी रूटों पर 42 पैसे प्रति किलोमीटर तब बढ़ सकता है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सामान्य बसों में भी 380 के बजाय पांच सौ से ज्यादा रुपये प्रति यात्री चुकाने होंगे। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में आवागमन का केंद्र है।
अब किराया बढ़ाने को लेकर सामने आई सूत्र आधारित रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बसों का किराया 2.10 रुपये और मैदानी रूटों पर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता है। ऐसे में अल्मोड़ा से लेकर पिथौरागढ़ और धारचूला तक जाने के लिए अब 35 फीसदी ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। प्रदेश की राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए इसी दर से महंगा सफर करना पड़ेगा।
हल्द्वानी से प्रमुख रूटों का संभावित किराया
अभी संभावित
अल्मोड़ा 178 234
चम्पावत 305 423
पिथौरागढ 380 506
बागेश्वर 320 431
देहरादून 445 582
दिल्ली 380 506
गंगोलीहाट 370 493
डीडीहाट 450 598
धारचूला 565 750
लोहाघाट 350 448
गैरसैंण 315 422
नैनीताल 70 94
रामनगर 80 106
इसे भी पढ़ें : 3 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग भागी, फिर पंचायत ने जो किया…
इसे भी पढ़ें :सज-धजकर निकले दूल्हे राजा और बाराती, रास्ते में हो गया…
इसे भी पढ़ें :नाचते रह गये दूल्हे राजा, दुल्हन ने दोस्त को पहना दी वरमाला… देखें
इसे भी पढ़ें :रिपोर्टर पर कातिलाना हमला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सीएम का बड़ा फैसला : मवेशी खुला छोड़ा तो खैर नहीं…अब लगेगा इतना रुपए जुर्माना
इसे भी पढ़ें :WhatsApp Users पर होगी पैसों की बौछार, बस करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें :कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे










