spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay Kapardar/Arti Gupta) : राजधानी रांची के वार्ड नंबर 17 का चर्चित चेहरा फिरोज असलम उर्फ रिंकू खान की बेवा शबाना खान ने आज कोहरामलाइव के सामने सनसनीखेज खुलासा किया। अपने शौहर की हत्या के पीछे छुपे राज के बारे में खुल कर बोली। शबाना ने पूरे दावे के साथ कहा कि उनके शौहर का मर्डर मुर्शीद ने करवाया है। मेरे शौहर के कातिलों को तुरंत पकड़ा जाये। उसे मेरे सामने लाया जाये। मैं उनसे पूछुंगी… आखिर तुम्हारा क्या बिगाड़ा था मेरे शौहर ने। मेरा छोटा-छोटा बच्चा अनाथ हो गया। मुर्शीद को पैसा रखना था, रख लेता। मेरे शौहर की जान तो बख्स देता। बच्चे यतीम नहीं होते। घटना के दिन मैने खुद अपने हाथों से उन्हें पहनने को कपड़े दिये। तब उन्होंने बताया था कि मुर्शीद ने बुलाया है, बोला है कि अभी 20 लाख रुपये देंगे। बाकी धीरे-धीरे देंगे। मुर्शीद के बुलावे पर नौशाद भी उनके साथ गया था। उसे भी सब पता है। उन्हें लौटने में जब देर हो रही थी, तब मैंने उन्हें फोन किया। पूछा… कहां हैं… उन्होंने कहा.. मुर्शीद भाई के घर में है। आधे घंटे में आते हैं। लेकिन आधे घंटे बाद ऐसी मनहूस खबर आई कि मेरा सबकुछ उजड़ गया। मुर्शीद के घर से निकलते ही उन्हें गोली मार दी गई। यह काम मुर्शीद का है। उसने ही पैसा देकर शूटरों से मरवाया है। 48 घंटे बीत गये अब तक शौहर के कातिलों का कोई अता-पता नहीं है। क्या प्रशासन को उस पल का इंतजार है कि ये कातिल किसी और की भी मांग सूनी कर दे। उसे बेवा बना दे। शासन प्रशासन मीडिया हर कोई खामोश है। शबाना मुर्शीद को फांसी पर लटकते देखना चाहती है। शबाना वार्ड 17 की पार्षद है।

वहीं, मारे गये रिंकू खान के बड़े भाई सलाउद्दीन उर्फ संजू ने भी अपने भाई की हत्या का सूत्रधार मुर्शीद को ठहराया है। उसने बताया कि बड़ा तालाब के सामने 6 कट्ठा जमीन मुर्शीद ने रिंकू को काम करने के लिए दिया था। तब रिंकू ने मुर्शीद को नगद तीस लाख दिये और काम और कुछ रंगदारों को मैनेज करने में 10 से 15 लाख रुपये खर्च किये। पैसे का लेनदेन करीब 8 महीने पहले हुआ था। जब रिंकू को पता चला कि जमीन में लफड़ा है, वहीं जमीन पर 144 भी लगा दिया गया है। तब रिंकू मुर्शीद से अपना पैसा वापस मांगने लगा। यही उसके भाई के लिए काल बन गया। रिंकू एक नेक इंसान था। एक साजिश के तहत उसे घर बुला कर उसका खून करवा दिया गया।

इधर रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी में रहने वाले मुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके इकबालिया बयान पर अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। हो सकता है कि रांची पुलिस बहुत जल्द इस कांड का खुलासा कर देगी।

इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…

इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…

इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया

इसे भी पढ़ें :

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...