spot_img

नाचते रह गये दूल्हे राजा, दुल्हन ने दोस्त को पहना दी वरमाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : दूल्हे को अपने ही शादी में नाचना भारी पड़ गया। दरअसल दूल्हे राजा बारात लेके अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची दूल्हे राजा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगे। डीजे की धुन पर उनका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की के पिता का पारा हाई हो गया, फिर क्या दुल्हन के पिता ने दूल्हे के दोस्त से अपनी बेटी की शादी करा दी। यह वाक्या महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई।

लड़की के बाप का इल्जाम है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी। लड़के के पिता का यह भी कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया। लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से।

इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं। दूसरे वर को पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, ‘गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।

अगले दिन दूल्हे ने भी दूसरी लड़की से शादी कर ली 

‘शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी। दूल्हे ने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।

इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…

इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

spot_img

Related articles:

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से