Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद से मुकाबला करने और वर्दी पहनकर राष्ट्रसेवा का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिये बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। UPSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जायेगी। इस भर्ती अभियान के जरिये BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे देश के प्रमुख अर्धसैनिक बलों में कुल 349 अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। संभावना है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर दिये जायेंगे।
दो चरणों में होगी परीक्षा
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को पूरे दिन की तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि यह दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जायेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहला पेपर “जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस” होगा, जो वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकृति का रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरा पेपर “जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन” का होगा, जो वर्णनात्मक (Descriptive) होगा।
सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना काफी नहीं
असिस्टेंट कमांडेंट बनना आसान नहीं है। लिखित परीक्षा में सफलता के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट से भी गुजरना होगा। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जायेगी।
इन बलों में मिलेगी नियुक्ति
इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को देश के पांच प्रमुख अर्धसैनिक बलों में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।
- BSF (सीमा सुरक्षा बल)
- CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल)
- CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल)
- ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)
- SSB (सशस्त्र सीमा बल)
इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…
इसे भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…
इसे भी पढ़ें : पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…
इसे भी पढ़ें : बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…
इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…












