Ranchi : आंचलिक रिपोर्टर मोहसिन अंसारी पर कातिलाना हमला किया गया। मारकर उनका सिर फोड़ दिया गया। नाक और मुंह से खून बहने लगा। रिपोर्टर मोहसिन पर यह हमला एसीएमएस अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने किया। यह अस्पताल इरबा के मशहूर मंजूर अंसारी के बेटे आसिफ अली द्वारा संचालित किया जाता है। मोहसिन के अनुसार उन्हे बेतरह मारा-पीटा गया। पूरे बदन में चोट है, माथा फाड़ दिया। उसका कुसूर सिर्फ इतना है कि वह अस्पताल गए एक दुखी शख्स के बुलावे पर न्यूज कवरेज करने अस्पताल गया था।
अस्पताल परिसर में उसे देखते ही उस पर हमला कर दिया गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचायी। इस अस्पताल में घटित लापरवाही और अनदेखी की खबर पूर्व में चलाए जाने से, उनसे लोग खफा थे। आज उसे देखते ही भड़क गए और उस पर हमला कर दिया गया। जख्मी मोहसिन को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जख्मी रिपोर्टर ने इस संबंध में ओरमांझी थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। संदेही गुनाहगार आसिफ अली को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वहीं रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी एक लिखित आवेदन दिया गया है आवेदन में इस बात का जिक्र है कि रिपोर्टर अस्पताल के प्रतिबंधित ज़ोन में चला गया था। रोकने-टोकने पर ही विवाद बढ़ गया और मामला बिगड़ गया। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है। सुने क्या बोले रिपोर्टर मोहसिन अंसारी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला School का समय, जानें कितने से कितने बजे तक चलेगी क्लास
इसे भी पढ़ें : पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गांव की इन 36 महिलाओं के साथ क्या कर डाला, देखिये






