Khagaria : शादी के 10 साल बाद 3 बच्चों की मां को 3 बच्चों के बाप से प्यार हो गया। दोनों में चोरी छुपे मुलाकात होती रही। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। अपने तीन बच्चों को छोड़कर मां प्रेमी संग भाग गई। पत्नी के अचानक घर से गायब होने से पति परेशान हो गया। उसने इसकी सूचना पुलिस और गांव के सरपंच को दी और पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगाई। पुलिस और पंच के दबाव में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ थाने में सरेंडर कर दिया। यह हैरान करने वाली घटना खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव की है।
पति का इल्जाम है कि पत्नी नगदी और जेवर भी लेकर भाग गई। पीड़ित पति ने पंचायत में फैसला करने की बात कही। सरपंच रामदेव ठाकुर ने पंचायत बुलाई। पंच सदस्य ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को शादी करने की बात कही। दोनों ने भी हामी भर दी। इसी दौरान प्रेमी को उसकी पत्नी का फोन आ गया। फोन पर वह फूट-फूटकर रोने लगी और शादी नहीं करने की गुहार लगाई। मगर पति ने पंचायत के सामने ही गांव के दुर्गा मंदिर में प्रेमिकी की मांग भर दी। ग्रामीणों ने दोनों को मोरकाही पुलिस के हवाले कर दिया। मोरकाही पुलिस ने प्रेमी के साथ उसकी नयी पत्नी को उसके घर छोटी तैलौंछ पंचायत पहुंचा दिया। मां को दूसरे के साथ जाते देख बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे और न जाने की गुहार लगाते रहे, मगर प्यार में अंधी मां बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।
महिला की शादी 10 साल पहले माड़र गांव के बबलू कुमार से हुई थी। जबकि प्रेमी युवक चौथम थाना क्षेत्र के छोटी तेलौंछ पंचायत के राजपूत कैलाश सिंह का 30 साल का बेटा राजपूत समित कुमार है। प्रेमी समित कुमार के भी तीन बेटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 अप्रैल को प्रेमिका सब्जी खरीदने के बहाने घर से निकली थी। मौका देखकर प्रेमी संग गुजरात भाग गई। देर रात तक पत्नी के घर नहीं लौटने पर परेशान पति ने उसे काफी ढूंढा। नाते-रिश्तेदारों को फोन कर पूछा, मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच महिला के प्रेमी ने बबलू को फोन कर बताया कि हम दोनों भाग कर गुजरात आ गए हैं, अब वापस माड़र नहीं जायेंगे।
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…
इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…
इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…
इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…












