Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गढ़ाटोली में गोली चल गई। फिर जमकर बवाल हो गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक का नाम छोटका अनवर बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि कुछ लड़के हथियार से लैस होकर आए और लूटपाट कर रहे थे। लड़कियों के साथ भी छेड़खानी करने लगे। एकजुट हुये मुहल्लेवालों ने जब विरोध किया तो एक युवक ने गोली चला दी। आक्रोशित लोगों ने हथियार को छीन लिया और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। वहीं मोहल्ले की कुछ महिलाओं का कहना है कि यह लोग जमीन पर कब्जा करने आए थे, विरोध किया तो गोली चला दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताया। गोली किसने चलाई पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अनवर का बयान लेने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…
इसे भी पढ़ें :अगर आपका भी बैंक में है लॉकर तो जान ले यह नियम, वर्ना…
इसे भी पढ़ें :ट्रेन में इतना से ज्यादा लगेज ले गये तो…
इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर कोनिका लायक के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :2 लाख का इनामी कुख्यात मंगरा ढेर ! ऐसे हुआ पुलिस की गोली का शिकार
इसे भी पढ़ें :सलाम बोल, अपहृत छात्रा का मोबाइल स्वीच ऑफ, देखें वीडियो…












