एक तरफा प्यार के इजहार पर ऐतराज, बेवा का क्या किया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : एक तरफा प्यार के इजहार पर ऐतराज जताने वाली बेवा सुमित्रा देवी पर सरेराह चाकू से वार कर दिया गया। दनादन उसके बदन पर कई जगह प्रहार किये गये। उसके हाथ और गर्दन में गहरा घाव हुआ है। उसके दिलो दिमाग में भी तीखी चोट लगी है। पति का साया नहीं रहने से पहले से ही दुखी बेवा सुमित्रा के तीन बच्चे हैं। यह दुस्साहसिक वारदात बोकारो के चास थाना क्षेत्र में हुई। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साये कुछ लोगों का कहना था कि अब झारखंड में बहू बेटियों की जान आफत में पड़ गई है। राह चलना भी मुश्किल हो गया है। हरकत में आई चास पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए हमलावर शिवचरण बाउरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जख्मी बेवा को बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहते हैं चाहे बेवा कोई हो, उसे देख कोई हमदर्दी जताता है, तो कोई सीटी बजाता है। सुकून से जीने कोई नहीं देता। ताना बाना तो उसकी जिंदगी का एक हिस्सा बनकर रह जाता। यहीं हाल बेवा सुमित्रा का हो गया था। उसके मोहल्ले में ही रहनेवाला एक शादी शुदा शख्स उसके पीछे हाथ धो कर पड़ गया था। आते-जाते राह में उसे अक्सर छेड़ा करता था, जब कभी वह प्रतिरोध जताती थी तो उसे धमकी तक दी जाती थी। उसके पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी जाती थी। यह शख्स अक्सर उसे जहां तहां रोक अपने प्यार का इजहार करता था। उसे साथ रहने की बात बोला करता था। एक तरफा प्यार में सनके शिवचरण बाउरी मंगलवार को सुमित्रा को एक बार फिर रास्ते में अकेला पाकर उसे रोक लिया। जब सुमित्रा ने उसके इजहार पर ऐतराज जताया तो उसपर छुरा से हमला कर दिया। सुनें क्या बोले पीड़िता बेवा के परिजन और चास के इंस्पेक्टर मो. रूस्तम…

इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में हाथियों का कहर, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर मार देना शर्मनाक… सुनें ट्रिपल मर्डर पर क्या बोले DSP

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...