“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर सरकारी बंगले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने तीसरी बार नोटिस भेजा है। लेकिन इस बार राबड़ी देवी ने भी साफ शब्दों में सरकार को चुनौती देते हुये कह दिया है कि वह किसी भी कीमत पर यह आवास नहीं छोड़ेंगी। दिल्ली से पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा, “अगर सरकार को आवास खाली कराना है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले, हम खुद से नहीं छोड़ेंगे।”

आखिर क्यों भेजा गया तीसरा नोटिस?

भवन निर्माण विभाग का कहना है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करना होगा। विभाग के मुताबिक, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अब तक पुराना बंगला खाली नहीं किया है।

21 साल से लालू परिवार का ठिकाना

10 सर्कुलर Road सिर्फ एक सरकारी बंगला नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति का अहम केंद्र भी रहा है। साल 2005 से लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार इसी आवास में रह रहा है। लंबे समय तक यह पता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बना रहा। यही वजह है कि इस बंगले को लेकर भावनात्मक और राजनीतिक दोनों तरह की अहमियत जुड़ी हुई है।

पहले भी दिया गया था अल्टीमेटम

यह पहली बार नहीं है जब विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजा हो। करीब एक महीने पहले भी उन्हें आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था। उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित आवास 39 हार्डिंग रोड है और पुराने बंगले पर उनका अधिकार नहीं बनता। लेकिन विभाग की चेतावनी के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

इसे भी पढ़ें : ‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...