बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से पूरे देश का दिल जीतने वाले युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अब झारखंड सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जायेगा। मंत्री ने कहा कि भले ही वैभव की टीम मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों भारतीयों का दिल जरूर जीत लिया है।

“कम उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों की कर दी धुनाई”

डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव की तारीफ करते हुये कहा कि जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया, वह उनकी असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “इतनी छोटी उम्र में जिस तरह वैभव ने मैदान पर निडर होकर बल्लेबाजी की, वह भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक है।”

सिर्फ अपना नहीं, बिहार और देश का भी बढ़ाया मान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने केवल अपना नाम नहीं कमाया, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवा बल्लेबाज को दिल से बधाई देते हुये कहा कि जल्द ही झारखंड में उनका विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अभियान का बनेंगे चेहरा

डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए वैभव जैसे रोल मॉडल की जरूरत है।

“विश्व क्रिकेट में भारत का नाम और ऊंचा करेंगे वैभव”

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनकर उभरेंगे और विश्व क्रिकेट में भारत का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि देश को इस युवा प्रतिभा पर लंबे समय तक गर्व रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।

 

इसे भी पढ़ें : देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

इसे भी पढ़ें : “नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

इसे भी पढ़ें : ‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...