देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुये 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे हाल के वर्षों में हुई सबसे बड़ी आतंकवाद-रोधी कार्रवाइयों में से एक मान रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय थे और कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि नेटवर्क का एक हिस्सा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े तत्वों के संपर्क में था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

दिल्ली से लेकर पंजाब तक ताबड़तोड़ छापेमारी

स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुये दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियार, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि हथियारों और विस्फोटकों की खेप सीमा पार से भारत पहुंचाई गई थी।

देश के अहम ठिकाने थे निशाने पर?

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि देश के कई संवेदनशील और रणनीतिक महत्व के प्रतिष्ठान संभावित निशाने पर थे। जांच के दायरे में जिन संभावित लक्ष्यों की चर्चा है, उनमें पावर प्लांट, बिजली उत्पादन और वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच एजेंसियां अब नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं।

आज हो सकता है बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले पर स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी आज दोपहर 3:30 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान गिरफ्तारी, बरामदगी और आतंकी नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर संभावित बड़े हमले की साजिश को नाकाम किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत पड़ताल कर रही हैं। आने वाले घंटों में इस मामले से जुड़े कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

इसे भी पढ़ें : “नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

इसे भी पढ़ें : ‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...