झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों के लिए मौसम ने बड़ी राहत लेकर दस्तक दी है। राज्य के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को अचानक नीचे ला दिया है। राजधानी रांची में तो हालात ऐसे हैं कि मई के आखिरी दिनों में लोगों को सर्दी जैसा एहसास होने लगा है। हालांकि मौसम के इस बदले मिजाज ने विमान सेवाओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

रांची में बारिश बनी राहत की वजह

शुक्रवार सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन सुबह करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गये, तेज हवाएं चलने लगीं और फिर मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। रांची के अलावा चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

8.6 डिग्री लुढ़का रांची का तापमान

बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। मौसम केंद्र के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रांची के नामकुम इलाके में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो मई महीने के हिसाब से काफी कम माना जाता है। उधर, लंबे समय से भीषण गर्मी झेल रहे पलामू के डाल्टनगंज में भी लोगों ने राहत की सांस ली। यहां अधिकतम तापमान गिरकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

मौसम बिगड़ा तो फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

बारिश और तेज हवाओं का असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। खराब विजिबिलिटी और सुरक्षा कारणों से कई विमानों की लैंडिंग रोकनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट समेत कई विमानों को रांची में उतरने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?

मौसम केंद्र, रांची ने 30 मई से 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना को देखते हुये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

4 जून तक बना रहेगा मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है। 31 मई और 1 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है।  4 जून तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बादलों का असर देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।

Jharkhand Weather ReportJharkhand Weather Report

इसे भी पढ़ें : “नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

इसे भी पढ़ें : ‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...