spot_img
spot_img

Golden Boy नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनने की चर्चा, ‘स्क्रिप्ट’ वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय स्‍टार नीरज चोपड़ा आजकल चर्चा के केंद्र में हैं। यहां तक कि उनकी बायोपिक को लेकर फेसबुक पर एक शख्स ने कई कदम आगे बढ़ते हुए इसकी पूरी स्क्रिप्‍ट को ही शेयर कर दिया है। फैंस के बीच ये ‘पटकथा’ खूब वायरल हो रही है। सुनने में आ रहा है कि मौर्या मंडल नाम के ये शख्स बॉलीवुड के मसाला स्क्रीन राइटर्स के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं, क्योंकि फेसबुक पर लिखी उनकी स्क्रिप्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। चलिए, जानते हैं इसकी कहानी।

ओपनिंग में दिखाया गया है हरियाणा का एक गांव

फिल्म के ओपनिंग सीन में हरियाणा का एक छोटा सा गांव दिखाया गया है। कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं और बैट्समैन एक लंबा छक्का मारता है। बॉल पास ही के खेत में गिरती है, जहां एक शख्स अपने बेटे के साथ खेत में काम कर रहा है। फील्डर इस बच्चे के पास आते हैं और उससे बॉल मांगते हैं। ये बच्चा बॉल इतनी दूर फेंकता है कि ये सीधा विकेट से टकराती है।

थ्रो को देखकर हैरान हो जाते हैं क्रिकेट खेलने वाले बच्‍चे

खेल रहे सभी लड़के इस थ्रो को देखकर हैरान रह जाते हैं। पास से ही गुजर रहे गजराज राव जो एक एथलेटिक्स कोच भी हैं, वे इस नजारे को देख लेते हैं। गजराज इसके बाद इस बच्चे का विश्लेषण करते हुए ये पता लगा लेते हैं कि इसके बाजुओं में बहुत दम है। गजराज को इस बच्चे में काफी प्रतिभा दिखती है और वो उसके पिता को कहकर एकेडमी में जॉइन करा लेते हैं।

अक्षय कुमार निभा रहे रोल

इस बच्चे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वो मैले-कुचैले कपड़ों में एकेडमी पहुंचता है। वहां अमीर बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। कोच इन बच्चों को डांटते हैं। जब ये बच्चा भाला फेंकता है तो सभी के मुंह बंद हो जाते हैं। कुछ सालों बाद ये बच्चा बड़ा हो चुका है और नेशनल लेवल जेवेलिन थ्रोअर है। ये रोल अक्षय कुमार ही निभा रहे हैं।

भाले से करने लगते हैं प्रहार

अक्षय कुमार अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे होते हैं। वे तभी देखते हैं कि कियारा आडवाणी को कुछ गुंडे छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तभी इन गुंडों पर भाले से प्रहार होने लगते हैं। अक्षय कियारा को बचा लेते हैं। कियारा अक्षय से नाम पूछती हैं लेकिन अक्षय वहां से चले जाते हैं क्योंकि उन्हें ट्रेनिंग के लिए जाना है। सूबेदार अक्षय को मालूम चलता है कि कियारा उनके सीनियर अफसर की बेटी है।

Read more:जज हत्या मामले में CBI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार…

Read more:Reliance New Energy: सोलर लिमिटेड अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश करेगी

इंडिया को दिलाना है गोल्ड मेडल

अक्षय और कियारा के बीच प्यार हो जाता है लेकिन अक्षय कहता है कि उसका फोकस देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाना है। कियारा कहती हैं कि वे अक्षय को सपोर्ट करेंगी और वे जब तक गोल्ड नहीं ले आते, तब तक उनका इंतजार करेंगी। अक्षय लगातार कई इवेंट्स में जीत दर्ज करते हैं। इस बीच पाकिस्तान से एक छोटा युद्ध छिड़ जाता है।

देश की रक्षा से बड़ा कुछ नहीं

सूबेदार अक्षय कहते हैं कि वे युद्ध में हिस्सा लेना चाहते हैं लेकिन प्रशासन उन्हें कहता है कि चूंकि वे ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इस युद्ध में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। अक्षय अपने चिर-परिचित देशभक्ति वाले अंदाज में कहते हैं कि उनके लिए देश की रक्षा से बढ़कर कोई भी चीज नहीं है। सभी उन्हें सैल्यूट करते हैं और अक्षय की बात को मान लिया जाता है।

अब नहीं फेंक पाएंगे भाला

युद्ध के दौरान अक्षय को पाकिस्तानी सैनिक घेर लेते हैं। अक्षय की गोलियां खत्म हो चुकी हैं। अक्षय नाटकीय अंदाज में एक पेड़ की डाली को भाले की तरह इस्तेमाल करते हैं और बॉलीवुड अंदाज में पाकिस्तानी सैनिकों को पस्त कर देते हैं। हालांकि अक्षय इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो जाते हैं और डॉक्टर्स उन्हें कहते हैं कि वे फिर कभी भाला नहीं फेंक पाएंगे। लेकिन, अक्षय ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे डॉक्टर्स की सलाह के बावजूद अपनी ट्रेनिंग शुरु कर देते हैं और चमत्कार के तहत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं।

Read more:ऑटो की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था, ड्राइवर गिरफ्तार

Read more:फोन की घंटी बजी और घर से बाहर गया, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

जर्मन और अफ्रीकी खिलाड़ी से मुकाबला

अक्षय का मेन मुकाबला एक खतरनाक जर्मन और एक महामानव अफ्रीकी खिलाड़ी से हैं जिनकी बाजुओं में फौलादी दम है। अक्षय क्वालीफाई मुकाबलों में टॉप पर आते हैं। इसके चलते जर्मन खिलाड़ी को टेंशन होने लगती है। वे ओलंपिक खेलगांव में अपने साथियों के साथ मिलकर अक्षय पर हमला करा देते हैं। इनमें जर्मनी के जूडो और कराटे टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि फिल्म के हीरो होने के नाते अक्षय इन सबको पछाड़ देते हैं और भारत की हॉकी टीम भी अक्षय की मदद के लिए आ जाती है।

जारी हैं परेशानियां

घायल अक्षय के लिए अब भी परेशानियां खत्म नहीं होती। उन्हें पता चलता है कि उनके पिता के खेत में आग लग गई है। अक्षय अब बुरी तरह से टूट गए हैं। इसके चलते ओलंपिक फाइनल में उनका प्रदर्शन प्रभावित होने लगता है। पिता के जलते हुए खेतों ने उनके दिमाग में काफी तनाव भर दिया है। हालांकि कियारा के प्यार और कोच की बात सुनकर अक्षय को हिम्मत मिलती है।

फाइनल थ्रो से पहले चौथे स्थान पर

अक्षय फाइनल थ्रो से पहले चौथे स्थान पर हैं। अक्षय का अब आखिरी दांव बचा है। अक्षय पर सभी की निगाहें टिकी हैं। स्लोमोशन स्टाइल में वे भागते हैं। जोश से भरा बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है। स्टेडियम में मौजूद लोग चिल्लाते हैं- भारत माता की… अक्षय भाला फेंकते हुए कहते हैं- जय… और अपने इस थ्रो में वे 90 मीटर पार भाला फेंक देते हैं। इस एक थ्रो के साथ ही अक्षय गोल्ड जीत जाते हैं। इसके बाद मैदान में जीत के जोश की लहर फैल जाती है।

Read more:रिम्‍स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी

Read more:अगस्‍त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Read more:Reliance Foundation मुंबई में 3 लाख लोगों को लगायेगा मुफ्त टीका

Read more:SBI ने YONO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें इसके फायदे

Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो

Read more:CSP संचालक से लूट ली…

Read more:जज हत्या मामले में CBI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...