- कहा- आपकी रिपोर्ट में कुछ भी नहीं, हत्या का कारण तक नहीं बता पाए
DHANBAD : धनबाद के ADJ-8 उत्तम आनंद की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI की रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर कड़ी फटकार लगाई। प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना, जस्टिस विनीत शरण और सूर्यकांत की बेंच ने CBI से स्पष्ट कहा, “आपकी रिपोर्ट में कुछ भी नहीं है। आपने किया क्या है? रिपोर्ट में हत्या का कारण तक नहीं बताया है। हमें आपसे ठोस जानकारी की उम्मीद थी।’
Read more:WhatsApp के पुराने चैट्स नहीं पढ़ पा रहे हैं यूजर्स, जानें कैसे करें ठीक
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे निगरानी
बेंच ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को जांच की निगरानी का निर्देश दिया है। साथ ही CBI को आदेश दिया कि जांच की रिपोर्ट हर हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट में दायर करें। CBI की ओर से सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। दरअसल, जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को जजों की सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने इस पर सीबीआई से जवाब मांगा था।
Read more:अब सिमडेगा के स्टूडेंट्स बनेंगे डिजिटल, पुलिस ने किया ये…
ऑटो चालक लखन की हुई ब्रेन मैपिंग, पॉलिग्राफी टेस्ट भी हुआ
इधर, गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा का सोमवार को सिंफर में पॉलिग्राफी, लाई डिटेक्टर और ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑक्सीलेशन टेस्ट हुआ। इन टेस्टों से CBI ने वैज्ञानिक तरीके से समझने की कोशिश की कि लखन सच बोल रहा है या झूठ। अगर झूठ बोल रहा है तो किन-किन सवालों पर? सच बोल रहा है तो किन प्रश्नों पर? दिल्ली से आई सीएफएसएल की टीम ने संबंधित मशीनों का इस्तेमाल करते हुए सीबीआई अफसरों के सामने सवाल किए।
Read more:Reliance New Energy: सोलर लिमिटेड अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश करेगी
Read more:ऑटो की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था, ड्राइवर गिरफ्तार
Read more:फोन की घंटी बजी और घर से बाहर गया, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Read more:रिम्स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी
Read more:अगस्त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम
Read more:Reliance Foundation मुंबई में 3 लाख लोगों को लगायेगा मुफ्त टीका
Read more:SBI ने YONO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें इसके फायदे
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो






