भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr Fold, कीमत जान उड़ जायेंगे होश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : स्मार्टफोन की दुनिया में Motorola अपना सबसे चर्चित और प्रीमियम फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और टेक प्रेमियों के बीच अभी से हलचल तेज हो गई है। सबसे खास बात यह है कि यह धांसू फोल्डेबल फोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर ही बिक्री के लिये उपलब्ध होगा। Motorola ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिये जानकारी दी है कि Razr Fold को 13 मई को भारतीय बाजार में उतारा जायेगा। लॉन्च से पहले ही Motorola India और Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है। कंपनी इसे दो प्रीमियम रंगों Pantone Blackened Blue, Pantone Lily White में लॉन्च करेगी। Motorola Razr Fold का डिजाइन और डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। फोन के बाहर 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। यानी धूप में भी स्क्रीन चमकदार नजर आयेगी।जैसे ही फोन खुलता है, अंदर 8.1 इंच का बड़ा 2K LTPO pOLED डिस्प्ले सामने आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बिल्कुल टैबलेट जैसा मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में Motorola Razr Fold की कीमत करीब €1,999 यानी लगभग ₹2.14 लाख रखी गई है। ऐसे में भारत में भी इसकी कीमत प्रीमियम कैटेगरी में रहने की उम्मीद है।

Snapdragon 8 Gen 5 का सुपर पावर

फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद तेज और पावरफुल बनाता है। वहीं, 16GB तक LPDDR5X RAM, 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यानी स्पीड और स्टोरेज दोनों में यह फोन फ्लैगशिप लेवल का अनुभव देगा। Motorola ने इस फोल्डेबल फोन में कैमरे पर भी बड़ा दांव खेला है। फोन में 50MP Sony LYTIA मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिये कवर स्क्रीन पर 32MP कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP कैमरा मिलेगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। वहीं, 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM होंगे शुभेंदु अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : मां के सामने ही बेटे का माथा कु’चल गया हाइवा, दहला ओरमांझी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथ ग्रहण में झारखंड के इन दिग्गजों को मिला न्योता… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में लाठीचार्ज, हजारों उतरे सड़क पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...