कोडरमा : 22 साल के बेटे मोनू की मां रेहाना खातून के होश तब उड़ गये जब वह अपने बेटे के जगाने उसके कमरे में गई। उसने बेटे के कमरे का दरवाजा खोला तो सामने फंदे पर झूल रही थी बेटे मोनू की लाश। फंदा बनाया गया था गमछे से और पंखे के हुक से लटकाया गया था। बदहवास मां भागी-भागी दूसरे तल्ले से नीचे आई और परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले मोनू अंसारी से शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र स्थित परसाबाद की है।
इधर, परिजनों के अनुसार मोनू शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था और फिर रविवार को सुबह फंदे पर उसकी लाश झूलती मिली। मोनू को नशा करने की आदत भी थी।
इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…
इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
इसे भी पढ़ें : 52 लाख की बोली के बाद टपका दिये गये थे कमलेश बाबा












