लड़का- हार्डवेयर दुकान में चले जाओ। 10 रुपए में फांसी लगाने का रस्सी मिल जाएगा।
लड़की- दुपट्टा मिला है।
लड़का- दुपट्टा को बांधो गला में और पंखा या एंगल-फेंगल में लटका लो और चेयर लगा लो चौकी के उपर में। अच्छा से बांधकर फांसी लगा लो।
लड़की- कर वीडियो कॉल दिखा रहे हैं।
लड़का- हां करो… हम वीडियो कॉल में नहीं देखेंगे… करो…
रांची : और इसके बाद सीलिंग से लटककर पूजा दुनिया से रुकसत । पूजा यह मौत खुद चुनी नहीं, उसे मजबूर किया गया मरने के लिए। पूजा के स्मार्टफोन में मौजूद उसकी आखिरी बातचीत के रिकॉर्डिंग ने खोल दिया उसकी खुदकुशी का राज। पवन मिर्धा कैसे करता था पूजा को टॉर्चर और कैसे उसने उसे उकसाया खुदकुशी के लिए इसका पूरा सबूत पुलिस को मिल चुका है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आखिरकार आरोपी पवन को सरेंडर करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 नक्सलियों की शादी, SP बने बाराती, बजाया ढोल
अभी वह सलाखों के पीछे है, लेकिन जो दर्द उसने पूजा और उसके परिवार को दिया है उसके बदले वो लोग उसे कड़ी सजा झेलते देखना चाहते हैं। यह मामला रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के कल्याणी बस्ती की है। करीब 6 महीने पहले महिलौंग के रहने वाले पवन मिर्धा का रिश्ता पूजा के लिए आया था। पूजा के पिता जगपति राम और घर के सभी सदस्यों को लड़का बहुत पसंद आया। फिर एक दिन पवन पूजा के घर आया। उससे बातचीत की और उसका मोबाइल नंबर लेकर चला गया।
अब रोज दोनों में बात होने लगी। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। घंटों दोनों फोन पर चिपके रहते। फोन और व्हाट्सएप पर बातें करते-करते न जाने कब पूजा को पवन से प्यार हो गया उसे पता नहीं चला। कई बार दोनों डेट पर भी गये, लेकिन अचानक पवन का व्यवहार बदल गया। अचानक उसने पूजा से दहेज की डिमांड शुरू कर दी। उसे दहेज के सामान की लिस्ट भेज दी। कहा लकड़ी वाला सोफा सेट, 40 इंच का एलईडी टीवी, अलमारी, बॉक्स वाला पलंग, ड्रेसिंग टेबल, गैस चूल्हा और एक बड़ा फ्रिज चाहिए।
इसे भी पढ़ें : बहन का अवैध संबंध भाई को गुजरा नागवार, फिर कर दिया ये…
पूजा ने कहा उसके पिता और भाई गरीब हैं। मजदूरी करने वाले लोग इतना दहेज कहां से देंगे। उसने अपने पिता को भी यह बात बताई, तब पिता ने कहा उससे मिलकर बात करेंगे। 7 फरवरी को पवन अपने घरवालों के साथ पूजा के घर दहेज की बात करने आने वाला था, लेकिन इधर पवन और पूजा के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जा रही थी। 29 जनवरी 2021 को पवन से बातचीत के दौरान उसने कहा कि वो मर जाना चाहती है।
तब पवन ने उसे आत्महत्या के लिए प्रोत्साहित किया। दोपहर करीब 3 बजे उसने पवन को कॉल पर रखकर जैसा-जैसा उसने बताया वैसा करके फांसी लगा ली। सुनिये पूजा की मौत के बाद क्या बोल गया उसका परिवार।
इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…











