spot_img

मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने कर डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेरहम बेटे ने सोमवार की रात को उसे पीट-पीट कर मौत क घाट उतार दिया। घटना झारखंड में गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के बैरटोली गांव की है। मृतका 40 साल की सोसन तिग्गा हैं। हत्या का आरोपी बेटा 25 साल का सुबोध तिग्गा है। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वारदात सोमवार की रात की है।

बाप- बेटा दोनों शराब पीने के लिए सोसन से मांगते थे पैसे

सोसन तिग्गा गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थीं। पति सुशील तिग्गा व बेटा सुबोध तिग्गा अक्सर नशे में रहते हैं। दोनों बाप-बेटा महिला से ही शराब के लिए पैसे की मांग किया करते थे। सोमवार को सुशील निजी काम से कटरा गांव गया हुआ था। घर में मां-बेटे थे। थोड़ी देर में सुबोध बाहर चला गया। इसके बाद वह देर रात को नशे में लौटा। मां से फिर पैसे की मांग करने लगा। मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और सुबोध ने मां को पीटकर मार डाला।

शव को पहचानना भी मुश्किल

जानकारी के मुताबिक,  सुबोध ने अपनी मां पर इतनी लाठियां बरसाईं कि शव को देखकर पहचाना मुश्किल हो गया था। उनके चेहरे सहित शरीर के सभी हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सूचना के बाद मंगलवार की सुबह चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Read More :JPSC अभ्यर्थियों पर जमकर बरसी लाठियां, देखें वीडियो

Read More :IND VS NZ : टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL RAHUL पहले टेस्ट से बाहर

Read More :संजू की दर्दनाक मौत…देखें…

Read More :कोचिंग जा रहे STUDENTS को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने क्या कर डाला… देखें

Read More :लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्‍या…

Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो

Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्‍साये घरवाले क्‍या बोल गये, देखें…

Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…

Read More : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बड़का अफीम तस्‍कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...