PALAMU : झारखंड के अलग-अलग जिलों में अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सूर्यनाथ उर्फ नन्हकू को पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रविवार की रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पता चला कि पिपराटांड़ थानाक्षेत्र के लोहरसी का रहने वाला सूर्यनाथ साधु का वेश बनाकर पलामू ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी में रह रहा था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी बढा ली थी। माथे पर तिलक लगाता था। पुलिस 2017 से ही इस तस्कर की तलाश में थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने संबंधों के बारे में जानकारी नहीं दी है। पुलिस इसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
साधु के वेश में देख दंग रह गई पुलिस
नशे के माफिया को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम छापेमारी के दौरान सूर्यनाथ की वेशभूषा देखकर दंग रह गई। पूरे राज्य में अफीम तस्करी के मामले में सूर्यनाथ बड़ा नाम है। उसके खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में चतरा के प्रतापपुर में पुलिस ने 72 किलो अफीम जब्त की थी। इसमें वह नामजद आरोपी है। चतरा पुलिस चार साल से नन्हकू को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। उसके खिलाफ वारंट भी निकला हुआ था। अब जाकर पुलिस के हाथ लगा।
इसे भी पढ़ें :IBPS SO RECRUITMENT 2021: 1828 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….












