MUNGER : मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को रौंद दिया। जिसमें 3 Students सहित 4 की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, टेम्पो में ड्राइवर सहित 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए खड़कपुर जा रहे थे। इसी दौरान खड़गपुर- गंगटा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मरने वाले में ड्राइवर और 3 स्टूडेंट्स शामिल हैं। घटना मुंगेर की है। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गया। मृतकों की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले पप्पू शर्मा के बेटे रितिक कुमार शर्मा (16), संतोष पासवान की बेटी सोनाली कुमारी (15), मोहन यादव के बेटे केशव कुमार (16) और राय टोला बनबसा के रहने वाले विपिन राय के बेटे मनीष कुमार (24) के रूप में की गई है। मनीष ऑटो चालक था। वहीं, घायलों में रोहित कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमार, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, अन्नू कुमारी शामिल हैं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया
बताया जाता है कि हादसे में दो स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर और एक स्टूडेंट की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। घायल छात्रों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में एडमिट किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हाईवे जाम कर दिया। ट्रक पर सामान नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
DSP राकेश कुमार ने बताया
‘हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।’
Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो
Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्साये घरवाले क्या बोल गये, देखें…
Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़का अफीम तस्कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा












