PATNA : मामूली सी बात पर जेल के अंदर कैदी टुनटुन राय की हत्या कर दी गई। उसपर चाकू से दनादन कई वार किये गये। खून से लतपथ कैदी टुनटुन को एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सबसे सेफ जगह माने जाने वाले जेल के अंदर हत्या की वारदात से जिला और जेल प्रशासन हैरान और परेशान है। यह सनसनीखेज वारदात पटना के फुलवारीशरीफ कैंप जेल के अंदर हुई। जेल के सुपरिटेंडेंट लालबाबू सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में टुनटुन राय जेल आया था। पानी को लेकर जेल में बंद मोहम्मद मुन्ना के साथ उसका झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मुन्ना ने चाकू से उसके बदन को गोद डाला। मुन्ना गया के बेलागंज के रहने वाले है। दिन के उजाले में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों में बौखलाहट आ गई। मारे गये कैदी टुनटुन राय के परिजन भी जेल पहुंच गये। उनका इल्जाम था कि जेल प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा है जेल के अंदर टुनटुन का मर्डर। आखिर जेल के अंदर चाकू-छुरी कहां से आ जाता है। कोई रोकने-टोकने, देखने वाला नहीं। मारा गया कैदी टुनटुन पटना सिटी के खाजेंकलां का रहनेवाला था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें :IBPS SO RECRUITMENT 2021: 1828 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….












