spot_img
spot_img
spot_img

लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्‍या…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चारा घोटाले के एक केस में लालू यादव को अब अदालत में हाजिरी नहीं लगानी होगी। अब इस मामले में लालू के वकील तारीख पर कोर्ट जाएंगे और मामले में पक्ष रखेंगे।
बांका कोषागार से 46 लाख रुपए की अवैध निकासी मामले में लालू मंगलवार को पटना के CBI की विशेष अदालत MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। लालू ने कोर्ट से सशरीर पेशी से राहत देने की मांग की। इस पर कोर्ट राजी हो गया।
RJD सुप्रीमो ने जज से कहा- हुजूर मैं अक्सर बीमार रहता हूं। मुझे पेश होने से राहत दीजिए। मेरे वकील इस मामले को देखेंगे। उनकी इस मांग पर कोर्ट राजी हो गया। कोर्ट ने कहा, ठीक है अब से आप अपने वकील को तारीख पर भेज दीजिएगा। इस केस की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

यहां याद दिला दें कि 1996 से बांका उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला चल रहा है। इसमें शुरू में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव के अलावा 44 आरोपी थे। फिलहाल 28 लोगों पर केस चल रहा है। आधा दर्जन आरोपियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना कोर्ट को दी गई है।

Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो

Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्‍साये घरवाले क्‍या बोल गये, देखें…

Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…

Read More : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बड़का अफीम तस्‍कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...