Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने जिले के सबसे कुख्यात और खतरनाक अपराधियों में शामिल मदन शर्मा को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। हत्या, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार यह अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की तेज घेराबंदी में उसका खेल खत्म हो गया। 23 नवंबर की शाम SP को खबर मिली कि मदन शर्मा अवैध हथियार के साथ वारदात को अंजाम देने निकल चुका है। खबर मिलते ही SDPO बहामन टूटी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम तैयार की गई। टीम जमीन पर उतरी और कुछ ही मिनटों में इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके पास से एक देशी पिस्तौल, 11 जिंदा गोलियां, 0.380 MM के 4 गोलियां, 4 मोबाइल फोन और चोरी की बाइक मिली। बाइक की जांच में पता चला कि इसे हाल ही में चोरी किया गया था। मदन के एक दोस्त मार्कंडेय सिंह कुटिया को भी धर लिया गया।

इसे भी पढ़े : गोरा बच्चा पैदा होते ही शक गहरा गया और फिर…
इसे भी पढ़े : साधु चरण महतो की स्मृति में श्रद्धा और संकल्प का संगम…
इसे भी पढ़े : दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा अनोखे मुकाम पर… जानें
इसे भी पढ़े : जो भी इस खजाने की खोज में गया, वह कभी लौटकर नहीं आया…
इसे भी पढ़े :किसान परिवारों को मिला भरोसे का बीज…






