दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर खून और दर्द की गवाह बन गई। तेज रफ्तार से गुजर रही एक स्प्लेंडर बाइक अचानक हादसे का शिकार हो गई। देखते ही देखते बाइक सड़क पर बुरी तरह फिसल गई और उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर BR02 AN 1772 बताया जा रहा है।

घाटी में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद दनुआ घाटी में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। घायल युवक दर्द से कराह रहे थे और सड़क पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। इसी बीच स्थानीय पत्रकार कृष्णा पासवान सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाये NHAI एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक बिहार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुमावन और डोभी प्रखंड के निवासी हैं। इनके नाम कुंदन कुमार, सोनू कुमार एवं सचिन कुमार बताये गये। तीनों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चोरदाहा पुलिस और NHAI एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

इसे भी पढ़ें : भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

इसे भी पढ़ें : 80 साल का पति बना का’तिल, खुद थाने पहुंच बोला, ‘मैंने उसे मा’र डाला…’

इसे भी पढ़ें : रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...