Kohramlive : दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी है, कुछ इतने गहरे कि विज्ञान भी उनके आगे घुटने टेक देता है। जितना इन्हें सुलझाने चलो, उतना ही ये रहस्य अपनी परतें और कसकर लपेट लेते हैं। ऐसी ही एक जगह है अमेरिका का ऐरिजोना, जहां की जमीन पर कदम रखना मानो किसी अदृश्य शिकंजे में फंस जाने जैसा है। ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां, नाम जितना विचित्र, माहौल उतना ही डरावना। कहानी सदियों से फुसफुसाई जाती है, यहां कहीं छिपा है द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन, एक ऐसी खदान जिसमें बेहिसाब सोना छिपा बताया जाता है। लेकिन असलियत, सोने से कहीं ज्यादा खौफनाक है। क्योंकि जो भी इस खजाने की तलाश में गया, वह कभी लौटकर नहीं आया। सालों से खोजी, खनिक, साहसी, सब यहां आये। कुछ को सोने की थोड़ी-बहुत झलक जरूर मिली, लेकिन असली खदान आज तक किसी ने नहीं देखी। कई लोग गायब हुये और जो मिले, वे मृत मिले। इन पहाड़ियों की भयंकर गर्मी, और रातों की हड्डी कंपा देने वाली ठंड—इंसान को पलभर में तोड़ देती है। एक बार यहां कोई रास्ता भटक जाये तो जिंदा लौटने की उम्मीद लगभग शून्य हो जाती है।
प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
मौतों की लंबी सूची बढ़ती गई। आखिरकार प्रशासन ने यहां प्रवेश और खनन दोनों को प्रतिबंधित कर दिया। यहां मिलने वाला सोना अब सीधा सरकार की संपत्ति माना जायेगा। लेकिन लालच, इंसान को अंधा कर देता है। खजाने का मोह आज भी कई लोगों को खींच लाता है। और सच्चाई? अक्सर वे लोग, फिर कभी दिखाई नहीं देते।






