साधु चरण महतो की स्मृति में श्रद्धा और संकल्प का संगम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरायकेला के आदित्यपुर स्थित श्रीडूंगरी, वार्ड नंबर 2 में दिवंगत BJP नेता साधु चरण महतो की स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में शामिल हुये पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बातचीत में कहा कि घाटशिला की जनता को एक बार फिर धोखा मिला है और इसका पछतावा होगा।” उनका आरोप था कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग हुआ, भाजपा समर्थकों को इलाके से बाहर रहने का दबाव बनाया गया, जबकि सत्ता पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर अधिकारियों की मदद से मतदान को प्रभावित किया, धन-बल, बाहुबल और प्रशासनिक प्रभाव ने चुनाव का रुख मोड़ दिया।

आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हार के बावजूद जमीन पर डटे हैं, जनता की चौखट तक हमारी नीतियां पहुंचती रहेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में जनता सच को पहचानेगी और सही फैसला लेगी। बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर आदित्य साहू ने कहा कि वहां की जनता जात-पात से ऊपर उठकर PM मोदी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल के साथ खड़ी हुई है, यह देश की राजनीति के लिये सकारात्मक संकेत है। इस श्रद्धांजलि सभा में सांसद विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सबकी आंखों में साधु चरण महतो के प्रति आदर और आने वाले राजनीतिक संघर्ष के लिये दृढ़ता साफ झलक रही थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...