दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा अनोखे मुकाम पर… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : तेज रफ्तार जिंदगी में यात्रा अब सिर्फ दूरी नापने का जरिया नहीं रही, यह समय बचाने, दुनिया देखने और अनुभवों को अपनी डायरी में जोड़ने का सबसे खूबसूरत तरीका बन चुकी है। इसी बदलती दुनिया के बीच, दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) भारत के लिये वह द्वार बन गया है, जहां खड़े होकर सचमुच लगता है कि दुनिया छोटी है, और भारत बड़ा।

भारत का पहला एयरपोर्ट…

IGI एयरपोर्ट अब 150 अंतरराष्ट्रीय शहरों से सीधे जुड़ चुका है। यह उपलब्धि उस पल दर्ज हुई, जब थाई एयरएशिया एक्स ने दिल्ली से बैंकॉक–डॉन मुआंग (DMK) के लिये सीधी उड़ान शुरू की। यह नई उड़ान सिर्फ एक नया मार्ग नहीं, यह वह 150वीं कड़ी है, जिसने दिल्ली को वैश्विक उड़ानों के नक्शे पर पहले से कहीं ज्यादा चमका दिया है।

Airbus A330… 

इस नई फ्लाइट सेवा से व्यापारियों को नई दिशा मिलेगी, ट्रैवलर्स के लिये छुट्टियों का एक और किफायती रास्ता और दिल्ली को एक और ग्लोबल लिंक। हर उड़ान भारत को दुनिया से जोड़ रही है और हर नये रूट के साथ बढ़ रहा है देश का कद। देखते ही देखते IGI उन्नत सुरक्षा, नवीन तकनीक, विशाल टर्मिनल विस्तार और यात्रा की सहज सुविधाओं के कारण एक ऐसे मुक़ाम पर पहुंचा है, जहां से दुनिया ज्यादा करीब लगने लगी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...