किसान परिवारों को मिला भरोसे का बीज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की महुलिया पंचायत में आज खुशियों की हरियाली दिखाई दी। कारण था ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) द्वारा किसानों को 50% अनुदान पर बीज बांटा गया। कृषि पदाधिकारी खुशबू कुमारी मौके पर मौजूद थी। कार्यक्रम में DAO खुशबू कुमारी ने FPO के काम की दिल से सराहना करते हुये कहा कि कृषि सिर्फ खेती नहीं, बल्कि किसान के सपनों, उसके भविष्य और उसकी इज्जत का आधार है। सरकारी योजनायें तभी सफल मानी जायेंगी जब उनका लाभ सीधे उन किसानों तक पहुंचे, जो अपनी मेहनत से धरती को सोना उगलने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने FPO को आगे भी किसान हित के लिये निरंतर काम करने की हिदायत दी।

FPO के निदेशक धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से 2021 में शुरू हुई यह किसान-केन्द्रित संगठन आज 881 किसानों का परिवार बन चुका है। हर साल खरीफ और रबी में किसानों को 50% अनुदान पर बीज वितरण कर उनकी लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की कोशिश जारी है। इस बार रबी में 27 टन बीज का वितरण किया गया, इतने बड़े पैमाने में वितरण गढ़वा में पहली बार हुआ। 350 किसानों को 27,000 किलो (27 टन) गेहूं और चना बीज 50% अनुदान पर दिये गये। इसके पहले खरीफ में 250 किसानों के बीच 11 क्विंटल धान, 400 किलो सावां, 2 क्विंटल अरहर, 300 किलो मक्का, 2 क्विंटल मूंगफली का वितरण किया गया था। ग्रामीण बैंक के ज्वाइंट लाइबिलिटी ग्रुप (JLG) स्कीम के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...