Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच भोजपुर जिले से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गड़हनी अंचल कार्यालय में तैनात एक राजस्व कर्मचारी को महज 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुये निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि पूरे अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो गड़हनी अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।
चक्कर काटते-काटते थक गया ग्रामीण
मामले की शुरुआत भोजपुर जिले के एड़ौरा गांव निवासी रामदेव राम की शिकायत से हुई। आरोप है कि जमीन से जुड़े एक जरूरी कार्य को करने के बदले राजस्व कर्मचारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने और काम नहीं होने से परेशान ग्रामीण ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लिया। विभाग की विशेष टीम ने गोपनीय तरीके से आरोपों का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी थाना (कांड संख्या-074/26) दर्ज करते हुये DSP गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। मंगलवार को गड़हनी अंचल कार्यालय परिसर में निगरानी टीम ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचा और उसे केमिकल लगे 3500 रुपये सौंप दिये। जैसे ही आरोपी ने पैसे अपने कब्जे में लिये, पहले से घात लगाये बैठी निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम आरोपी कर्मचारी को अपने साथ पटना ले गई।
इसे भी पढ़ें : तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…
इसे भी पढ़ें : नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…
इसे भी पढ़ें : जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…
इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट से एक भी पात्र भारतीय का नाम नहीं कटेगा…












