आर्केस्ट्रा पार्टी में छेड़खानी, एतराज जताने वाले को मार दी गोली, देंखे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में महिला डांसर को लेकर हुई गोलीबारी में दो जवान लड़कों की जान चली गई। वहीं गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना की शुरूआत महिला डांसरों के साथ छेड़खानी को लेकर हुआ। छेड़खानी पर एतराज जताने वाले राहुल और विशाल को गोलियां मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे हत्यारे को खदेड़ा गया तो उनलोगों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर भी फायरिंग कर दी। एक ग्रामीण राजा घायल हो गये। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। एक साथ दो लोगों के मारे जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। प्रोग्राम में भारी तादाद में लोग जुटे थे। रात के 10 बजे से लेकर भोर के 3 बजे तक नाच गान होता रहा। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस हत्यारों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई नहीं पकड़ा गया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गोली मारने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा गांव में बीती देर रात हुई।

घटना के संबंध में बताया गया कि मंडा पूजा के समापन के अवसर पर गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गांव वालों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी मंगवाई गई थी, जिसमें कई महिला डांसर भी शामिल थी। रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे तक नाच गान का कार्यक्रम होता रहा। इल्जाम है कि जब आर्केस्ट्रा में डांस कर रही महिला डांसर अपने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई, तभी मनचले किस्म के दो लड़के उनके साथ गंदी-गंदी हरकतें करने लगे। तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने एतराज जताना शुरू किया। छेड़खानी कर रहे युवकों को वहां से जाने को कहा गया। लेकिन उन्होंने सबको हथियार का भय दिखाकर शांत करवा दिया। हद से बाहर होता देख वहां खड़े सागर नाम के  युवक से रहा नहीं गया। उसने उन्हें यह समझाया यह गांव का मामला है तुम लोग चुपचाप चले जाओ, यह गलत है।  इतना सुनते ही एक युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर विशाल को गोली मार दी। विशाल के पीछे ही एक और युवक राहुल भी खड़ा था, गोलीबारी में उसे भी गोली लगी मौके पर ही विशाल और राहुल की मौत हो गई। इधर, गोली मारने वालों को जब मौजूद भीड़ ने खदेड़ा तो वे लोग भागने लगे और भीड़ पर ही फायरिंग कर डाली। इस फायरिंग में राजा नामक एक युवक को गोली लग गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। इसी का फायदा उठाकर हत्यारे मौके से फरार हो गये। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी, मांडर इंस्पेक्टर और चान्हो के थानेदार मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Singer KK की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिये

इसे भी पढ़ें : जिस भाई को चलना सिखाया, उसे ही काट डाला… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 9 मिनट में देवघर के इस बैंक में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देवर के चक्कर में पति का क्या किया हाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...