Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ बाइकर्स गिरोह सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कांके रोड स्थित पुलिस लाइन के पास एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास से जुटे लोगों ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोच लिया, वहीं दूसरा फरार हो गया। गोंदा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन इलाके से एक महिला डॉक्टर के पास जाने के लिये निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों की नजर उनके गले में पहनी सोने की चेन पर पड़ गई। मौका देखते ही बाइक सवार बदमाश महिला के करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर चेन छीनने की कोशिश की। अचानक हुये इस हमले से महिला घबरा गई, लेकिन उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया।
शोर सुनते ही दौड़े लोग, बदमाशों में मच गई भगदड़
महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिये उनके पीछे दौड़ पड़ी। स्थानीय लोगों का बढ़ता दबाव देखकर बदमाश घबरा गये। पकड़े जाने के डर से उन्होंने छीनी गई चेन सड़क पर ही फेंक दी और भागने लगे। लेकिन लोगों का गुस्सा और तेजी उनके भागने से ज्यादा निकली। पीछा करते हुये लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत गोंदा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान महिला की चेन भी बरामद कर ली गई, जिससे उन्हें राहत मिली।
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…
इसे भी पढ़ें : नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…












