Chouparan : बकरीद को लेकर चौपारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बरही के DSP राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार और थानेदार पंकज कुमार दल-बल के साथ इलाके में निकले और कई संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने महाराजगंज, चयकला, बसरिया और केवला समेत कई चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की। गांवों और बाजारों में लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
थानेदार पंकज कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जायेगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं बरही DSP राधा प्रेम किशोर ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग शांति और सौहार्द बनाये रखते हुये प्रशासन का सहयोग करें।
इसे भी पढ़ें : निकाह से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, सदमे में दूल्हे ने दे दी जा’न… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लाइव कॉल कर युवक ने उठाया खौ’फनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, बाल विवाह पर हर हाल में लगे रोक…
इसे भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे झारखंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने दिये कई अहम निर्देश… जानें






