एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के MGM Medical College परिसर में मंगलवार का दिन अचानक डर और अफरा-तफरी में बदल गया। मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी के नीचे लगे सोलर पैनल की बैट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते वहां धुआं फैलने लगा। कुछ ही मिनटों में लाइब्रेरी और उसके पास का कैफेटेरिया धुयें से भर गया। छात्र, कर्मचारी और अस्पताल परिसर में मौजूद लोग घबराकर बाहर की ओर भागने लगे। कई लोगों को लगा कि कहीं आग बड़ा रूप न ले ले।

शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण सोलर बैट्री में आग लगी। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैटरियों में आग तेजी से फैल रही थी और अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान बिना समय गंवाये मौके पर पहुंच गये। उन्होंने तुरंत पांच फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।होमगार्ड जवानों की तत्परता की वजह से शुरुआती स्तर पर ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

लाइब्रेरी और कैफेटेरिया कराया गया खाली

आग लगने के बाद लाइब्रेरी भवन और उसके पास मौजूद कैफेटेरिया में घना धुआं भर गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुये पूरे इलाके को खाली कराया और वहां मौजूद छात्रों व कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग बुझने के बाद भी काफी देर तक परिसर में धुयें का असर बना रहा। घटना के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य Dr. Sanjay Kumar समेत कई डॉक्टर और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे हालात पर नजर बनाये रखी। आग बुझाने में होमगार्ड जवान अखिलेश ओझा, योगेंद्र शर्मा, पंकज कुमार झा, प्रदीप मिश्रा और संजय कुमार प्रसाद की भूमिका की लोगों ने जमकर सराहना की।

इसे भी पढ़ें : डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

इसे भी पढ़ें : पहाड़ों के बीच बन रही उम्मीदों की झील, पिकेट तैयार…

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली अधजली ला’श, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : त्योहार की खुशबू में घुली रहे मोहब्बत, सड़कों पर उतरा प्रशासन…

इसे भी पढ़ें : निकाह से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, सदमे में दूल्हे ने दे दी जा’न… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...

जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक...

हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

Hazaribagh : हजारीबाग को नया DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी)...

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...