Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शिक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से छात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में 2025-26 की उपलब्धियों और 2026-27 की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा हुई।
5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर जोर
सीएम ने अधिकारियों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 5 हजार करने की योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में बताया गया कि ड्रॉपआउट मामलों में झारखंड राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। विभाग अभियान चलाकर स्कूल छोड़ चुके बच्चों का दोबारा नामांकन सुनिश्चित कर रहा है।
शिक्षक बहाली तेज करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के सभी रिक्त पद भरना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने और नव नियुक्त शिक्षकों को समय पर वेतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। CM ने सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा, इंटरनेट और ICT लैब दुरुस्त करने, तथा पायलट प्रोजेक्ट के तहत परिवहन सुविधा शुरू करने की बात कही। साथ ही स्कूल परिसरों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।
‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय’ का DPR एक सप्ताह में मांगा
शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए प्रस्तावित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय’ की स्थापना को लेकर सीएम ने एक सप्ताह के भीतर DPR पेश करने का निर्देश दिया। यह विद्यालय रांची के जगुआर कैंपस में 6 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये ASI…
इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में मछली-भात, CM के बड़े ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, इनपर रहेगी पैनी नजर…
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार






