spot_img
spot_img

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि अगले एक-दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं के असर से देश के बड़े हिस्से में बारिश, आंधी और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सबसे बड़ी राहत 29 मई से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, कई इलाकों में अधिकतम तापमान गिरकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30 मई तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में 27 मई को बारिश हो सकती है। 29 मई को बिहार में गरज और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

गरजेंगे बादल, चलेगी तेज आंधी

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई की शाम से 28 मई की सुबह तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और बारिश हो सकती है। NCR में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और हल्की बारिश के भी आसार हैं। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल अगले तीन-चार दिनों तक लू से भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं का यह नया सिस्टम उत्तर भारत में गर्मी के चक्र को तोड़ सकता है। 29 मई से तापमान में गिरावट और लू की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 30 और 31 मई को भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

पूर्वोत्तर भारत, केरल और तमिलनाडु में अगले दो-तीन दिनों तक छिटपुट से भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 28 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञानी के अनुसार, 28 मई से देश के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। पूर्वी भारत से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत और पहाड़ी राज्यों तक एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, लेकिन 28 मई तक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पूर्वी हवाएं मजबूत होंगी, जिससे कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी।

मानसून की दस्तक भी करीब

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून इस बार सामान्य समय पर ही आगे बढ़ सकता है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून की प्रगति और तेज होने की संभावना है।नेपाल, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मुंबई से लेकर केरल तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

इसे भी पढ़ें : डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

इसे भी पढ़ें : पहाड़ों के बीच बन रही उम्मीदों की झील, पिकेट तैयार…

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली अधजली ला’श, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : त्योहार की खुशबू में घुली रहे मोहब्बत, सड़कों पर उतरा प्रशासन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...