Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच काफी अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान नितिन नबीन भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे और राज्य की राजनीतिक स्थिति व संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे सांसदों और विधायकों के साथ भी अलग बैठक कर रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। बैठक में बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारी रांची में जुटेंगे। पार्टी की ओर से उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है और प्रदेश नेतृत्व इस दौरे को लेकर सक्रिय हो गया है।
इसे भी पढ़ें : स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने दिये कई अहम निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये ASI…
इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में मछली-भात, CM के बड़े ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, इनपर रहेगी पैनी नजर…
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…






