डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से वायरल हुआ एक वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में डायल-112 वाहन सायरन बजाते हुये शराब दुकान के सामने रुकता नजर आ रहा है और फिर जो दृश्य सामने आता है, उसने लोगों को हैरान कर दिया। वायरल वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी स्थित शराब दुकान का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डायल-112 वाहन दुकान के सामने रुकता है। इस दौरान गाड़ी का सायरन भी बज रहा होता है। कुछ ही सेकंड बाद दुकान से एक व्यक्ति शराब और बीयर की बोतल लेकर बाहर आता है और वाहन में बैठे पुलिसकर्मी को थमा देता है। इसके बाद वाहन वहां से निकल जाता है। पूरे घटनाक्रम को किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी। लोगों ने सवाल उठाया कि जिस सेवा को आपातकालीन मदद और जनता की सुरक्षा के लिये शुरू किया गया, अगर वही सरकारी वाहन इस तरह विवादों में घिर जाये तो जनता भरोसा कैसे करेगी? समाजसेवियों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले की गंभीरता को देखते हुये रीवा के SP Gurukaran Singh ने तत्काल जांच के आदेश दिये। SP के निर्देश पर मनगवां SDPO से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : पहाड़ों के बीच बन रही उम्मीदों की झील, पिकेट तैयार…

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली अधजली ला’श, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : त्योहार की खुशबू में घुली रहे मोहब्बत, सड़कों पर उतरा प्रशासन…

इसे भी पढ़ें : निकाह से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, सदमे में दूल्हे ने दे दी जा’न… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लाइव कॉल कर युवक ने उठाया खौ’फनाक कदम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक...

हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

Hazaribagh : हजारीबाग को नया DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी)...

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि...

एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

Jamshedpur : जमशेदपुर के MGM Medical College परिसर में...