निकाह से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, सदमे में दूल्हे ने दे दी जा’न… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwary) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित इरबा गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। लगभग 26 साल के नफीस अहमद ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। निकाह से पहले उसकी होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के संग भाग गई। इस खबर ने नफीस को अंदर तक तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह उसे कमरे के अंदर फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना के बाद से गांव में गम है।

…और फिर हमेशा के लिये खामोश हो गया 

मृतक नफीस अहमद इरबा का रहने वाला था और रांची के रोस्पा टावर स्थित गणपति शॉप में काम करता था। परिवार मूल रूप से सांडी गांव का रहने वाला है, लेकिन अब इरबा में अपना घर बनाकर रह रहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे नफीस जमशेदपुर से घर लौटा था। घरवालों के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलते ही घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में नफीस पंखे की कुंडी से लटका मिला।

निकाह की तैयारियों के बीच टूट गया रिश्ता

पुलिस जांच में सामने आया है कि नफीस का निकाह अनगड़ा प्रखंड के राजाडेरा की एक युवती से तय हुआ था। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन इसी बीच युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। यह खबर नफीस के लिये किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। वह पिछले कुछ दिनों से गहरे तनाव में था और चुप-चुप रहने लगा था।

कमरे से मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें शादी टूटने और युवती के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चले जाने का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि इसी मानसिक आघात में आकर नफीस ने अपनी जान दे दी।

दुल्हन के पिता भी पहुंचे, जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता भी नफीस के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख जताया। उधर ओरमांझी के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

मुश्किल वक्त में मदद लेना जरूरी

भावनात्मक आघात, रिश्तों में टूटन या मानसिक तनाव के समय इंसान खुद को बेहद अकेला महसूस कर सकता है। लेकिन ऐसे समय में किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार या विशेषज्ञ से बात करना बहुत जरूरी होता है। हर मुश्किल वक्त गुजर जाता है। मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि हिम्मत की निशानी है।

जरूरत हो तो यहां संपर्क करें :

  • टेली-मानस हेल्पलाइन: 14416 / 1800-891-4416
  • किरण हेल्पलाइन: 1800-599-0019
  • स्नेहा फाउंडेशन: +91-44-24640050
  • वंद्रेवाला फाउंडेशन: +91-9999666555

इसे भी पढ़ें : लाइव कॉल कर युवक ने उठाया खौ’फनाक कदम…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, बाल विवाह पर हर हाल में लगे रोक…

इसे भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे झारखंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने दिये कई अहम निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये ASI…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार आज...

तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

Ranchi : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि...

एक जोरदार धमाका और मेडिकल कॉलेज धुआं-धुआं…

Jamshedpur : जमशेदपुर के MGM Medical College परिसर में...

डायल-112 का वीडियो हुआ वायरल, चौंका देगी…

MP : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना...

पहाड़ों के बीच बन रही उम्मीदों की झील, पिकेट तैयार…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा और लातेहार की सीमा से...