UP : पुलिस ने झूठे रेप केस में फंसाने और जबरन वसूली करने वाले संगठित गैंग का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड हापुड़ में तैनात दरोगा नितिन कुमार और उसका एक साथी फरार है। SP अमित कुमार आनंद के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित युवक नईम को जबरन बंधक बनाकर झूठे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी और उससे 1.25 लाख रुपये वसूल लिये। शिकायत मिलते ही पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पुलिस वर्दी में मौजूद लोगों की भूमिका सामने आई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि आरोपी सीधे सिंभावली थाने में तैनात दरोगा और सिपाहियों के संपर्क में थे। गिरोह में दो हिस्ट्रीशीटर, एक जवान और एक महिला भी शामिल थी। फिलहाल फरार दरोगा नितिन कुमार और नवीन वर्मा की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामला सामने आने के बाद महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें : बंदरों के आतंक से बचने को गजब का निकाला जुगाड़…
इसे भी पढ़ें : खामोशी से जान पर वार करता है ये रोग, सालों तक रहता है साथ, जानें…
इसे भी पढ़ें : सरकारी इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, BTSC ने खोले दरवाजे…
इसे भी पढ़ें : 45 की उम्र, 45 की पार्टी, नितिन नबीन की दिल्ली में ताजपोशी…
इसे भी पढ़ें : फेरों से पहले दूल्हे ने मांगा, दुल्हन ने ठुकराई शादी…





