फेरों से पहले दूल्हे ने मांगा, दुल्हन ने ठुकराई शादी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

up : यूपी के बरेली में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग रख दी। दहेज की इस शर्त से नाराज दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। खबर है कि कारोबारी दूल्हा ऋषभ बारात लेकर युगवीना लाइब्रेरी के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल पहुंचा था। रस्में शुरू होने से पहले ही उसने ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये की डिमांड कर दी और शर्त पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, “मैं ऐसे दहेज लोभी लोगों से शादी नहीं करना चाहती।” दुल्हन के पिता मुरली मनोहर ने बताया कि परिवार ने दूल्हे को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। पिता की बेबसी और आत्मसम्मान को देखते हुये ज्योति ने शादी तोड़ने का फैसला लिया। विवाद बढ़ने पर कैंटोनमेंट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और बहनोई को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि औपचारिक शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि शादी तय करते समय दहेज न लेने की बात कही गई थी, इसके बावजूद सगाई और शादी से पहले लाखों रुपये, गहने और घरेलू सामान दिये गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...