UP : यूपी के बिजनौर में किसानों की परेशानी अब किसी कहानी से कम नहीं रही। खेतों में लहलहाती गन्ने की फसल और झुंड के झुंड उतरते बंदर, किसानों की मेहनत मिनटों में चौपट हो जाती थी। लंबे समय से इस संकट से जूझ रहे किसानों ने अब ऐसा देसी नुस्खा निकाला है, जिसने बंदरों की भी अक्ल ठिकाने लगा दी है। बिजनौर के कई गांवों में युवा किसान अब भालू जैसी पोशाक पहनकर खेतों में गश्त कर रहे हैं। नतीजा चौंकाने वाला है, जो बंदर पहले बिना डर खेत उजाड़ देते थे, वे अब भालू की झलक पाते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। कुछ किसानों ने मीडिया से कहा कि “पहले तो बंदरों का झुंड आकर पूरी फसल तबाह कर देता था। अब हालत यह है कि पेड़ पर बैठे बंदर भी भालू को देखते ही छलांग लगा देते हैं।” इस अनोखे प्रयोग से खासकर गन्ना किसानों को राहत मिली है। फसल का नुकसान कम हुआ है और दिन-रात खेतों की रखवाली का झंझट भी घटा है। कम खर्च में असरदार उपाय होने के कारण किसान इसे वरदान मान रहे हैं।
#बिजनौर में बंदरों ने जनता का जीना मुहाल किया हुआ है. बंदरों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने भालुओं को बुलाया है. किराए के भालू बंदरों को ज्योंहि दिखते है, बंदर भाग खड़े होते है pic.twitter.com/tQF1jhSPbS
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 13, 2025






