Bihar : सरकारी इंजीनियर बनने का सपना संजोये बैठे युवाओं के लिये साल की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के बंपर पदों पर भर्ती का बिगुल फूंक दिया है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल, तीनों ब्रांच के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 12 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिये ₹100 मात्र लगेगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा।
कितने पद, किस ब्रांच में?
BTSC की इस भर्ती के तहत कुल 2809 पदों पर नियुक्ति की जायेगी—
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 2653 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 86 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 70 पद
यानी सिविल इंजीनियरों के लिए सबसे बड़ा मौका।
योग्यता और उम्र की शर्तें
संबंधित ब्रांच (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य
न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
अधिकतम आयुः पुरुष उम्मीदवार: 37 वर्ष…महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी
अच्छी खबर यह भी कि किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं
ऐसे करें आवेदन
BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.pariksha.nic.in पर जायें
होम पेज पर Notifications/Advertisements सेक्शन खोलें
अपनी ब्रांच के सामने दिये गये APPLY लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई सभी जानकारियां भरें
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें






