IIT में निकली 80 पदों पर बंपर बहाली, 2 लाख रुपये से ज्यादा वेतन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश के प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। देश के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार IIT कानपुर ने प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 3 जुलाई 2026 इसकी अंतिम तिथि तय की गई है। समूह-A पदों के लिये आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री के साथ निर्धारित कार्य अनुभव होना जरूरी है। इसके लिये अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। समूह-B पदों के लिये ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा और अनुभव जरूरी होगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। समूह-C पदों के लिये कम से कम तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

इतनी मिलेगी सैलरी

IIT कानपुर में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।

🔹 अधीक्षण अभियंताः ₹1,23,100 से ₹2,15,900 प्रतिमाह

🔹 उप पंजीयकः ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रतिमाह

🔹 कार्यकारी अभियंताः ₹67,700 से ₹2,08,700 प्रतिमाह

🔹 सहायक कार्यकारी अभियंता, मेडिकल ऑफिसर, सहायक रजिस्ट्रारः ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह

🔹 जूनियर सुपरिटेंडेंट व तकनीकी अधीक्षकः ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह

🔹 जूनियर असिस्टेंट व जूनियर टेक्नीशियनः ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह

इन पदों पर होगी नियुक्ति?

IIT कानपुर ने अलग-अलग श्रेणियों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

प्रमुख पद

  • अधीक्षण अभियंता (सिविल) – 1 पद
  • उप पंजीयक – 3 पद
  • कार्यकारी अभियंता (सिविल) – 1 पद
  • सहायक कार्यकारी अभियंता (विद्युत) – 1 पद
  • सहायक रजिस्ट्रार – 2 पद
  • सहायक परामर्शदाता – 2 पद
  • हॉल प्रबंधन अधिकारी – 1 पद
  • मेडिकल अधिकारी – 3 पद
  • कनिष्ठ अधीक्षक – 11 पद
  • जूनियर तकनीकी अधीक्षक – 6 पद
  • कनिष्ठ सहायक – 21 पद
  • जूनियर तकनीशियन – 28 पद

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आसान स्टेप्स में आवेदन प्रक्रिया

✔ IIT कानपुर की भर्ती वेबसाइट खोलें।

✔ नया रजिस्ट्रेशन करें।

✔ नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।

✔ लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में प्रवेश करें।

✔ आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

✔ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

✔ सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

✔ ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट कर दें।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कब पहुंचेगा मानसून, IMD का बड़ा अपडेट… जानें

इसे भी पढ़ें : लालू-राबड़ी का Z+ घेरा हुआ खत्म, तेज प्रताप को भी झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : कांके में जमीन विवाद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो महिलायें पहुंची जेल…

इसे भी पढ़ें : बंद बेकन फैक्ट्री में फिर जगी उम्मीद की लौ, हैदराबाद से पहुंचे विशेषज्ञ ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को जो हुआ, उसने...

जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने जीता दिल…

Ranchi : जब धरती का तापमान बढ़ रहा हो,...

गढ़वा में जजों ने थामी पर्यावरण बचाने की मुहिम…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में न्याय की चौखट पर...