spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कांके में जमीन विवाद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो महिलायें पहुंची जेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के हुसीर मौजा में गुरुवार को जमीन विवाद ने अचानक नाटकीय मोड़ ले लिया। SDO कोर्ट की ओर से यथास्थिति बनाये रखने के आदेश के बावजूद कथित तौर पर निर्माण कार्य जारी रखने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काफी देर तक चले हंगामे, बहस और तनावपूर्ण माहौल के बीच कांके पुलिस ने निशा भगत और बुधनी उरांव उर्फ भगताईंन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शाम में जेल भेज दिया गया।

40 डिसमिल जमीन बना विवाद की जड़

मामला कांके थाना क्षेत्र के हुसीर मौजा स्थित लगभग 40 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि न्यायालयीय रोक के बावजूद जमीन पर मकान की छत ढालने का कार्य कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी अमित भगत, इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रवीण रजक, अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से न्यायालय के आदेश का पालन करने और यथास्थिति बनाये रखने की अपील की। लेकिन आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया गया। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती गई और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गये। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। विवाद के दौरान निशा भगत भी अजय उरांव के परिवार के समर्थन में मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने एक कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रही थीं और निर्माण कार्य जारी रखने की बात कह रही थीं। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब काफी समझाने-बुझाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मी खिड़की का हिस्सा तोड़कर अंदर पहुंचे और निशा भगत को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही बुधनी उरांव उर्फ भगताईंन को भी गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : बंद बेकन फैक्ट्री में फिर जगी उम्मीद की लौ, हैदराबाद से पहुंचे विशेषज्ञ ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

इसे भी पढ़ें : दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

इसे भी पढ़ें : नाम छूट न जाये, रांची के हर बूथ पर 6 और 7 जून को लगेगा विशेष कैंप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...