Patna : कभी कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी गई है। सरकार ने उनके लिए नई विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।
अब कैसी होगी लालू-राबड़ी की सुरक्षा?
सरकारी आदेश के मुताबिक अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को विशेष सुरक्षा समूह (SSG) की सुरक्षा मिलती रहेगी। उनके आवास पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही बॉडीगार्ड, एस्कॉर्ट वाहन, पायलट और बुलेटप्रूफ कार की व्यवस्था भी जारी रहेगी। राबड़ी देवी की सुरक्षा में सादे लिबास में महिला अंगरक्षक भी तैनात रहेंगी।
तेजस्वी की सुरक्षा जस की तस
इस पूरे घटनाक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी। सुरक्षा घेरे में विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान, बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट टीम पहले की तरह मौजूद रहेंगे।
तेज प्रताप को लगा सबसे बड़ा झटका
तेज प्रताप यादव को अब तक उन्हें A कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन नये आदेश में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में केवल एक अंगरक्षक तैनात रहेगा।
मीसा और राजश्री की सुरक्षा बरकरार
लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। मीसा भारती को पहले की तरह तीन अंगरक्षक और राजश्री यादव को एक अंगरक्षक की सुरक्षा मिलती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : कांके में जमीन विवाद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो महिलायें पहुंची जेल…
इसे भी पढ़ें : बंद बेकन फैक्ट्री में फिर जगी उम्मीद की लौ, हैदराबाद से पहुंचे विशेषज्ञ ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें : चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…
इसे भी पढ़ें : दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…








