झारखंड कब पहुंचेगा मानसून, IMD का बड़ा अपडेट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तपती धूप, गर्म हवाओं और उमस से बेहाल झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अरब सागर से उठी मानसून की सौंधी दस्तक अब केरल पहुंच चुकी है और इसके साथ ही झारखंड की निगाहें भी आसमान पर टिक गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर हालात अनुकूल रहे तो 15 जून के आसपास मानसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है। इसकी पहली दस्तक साहिबगंज में होगी, जिसके बाद बारिश की यह बारात धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैल जायेगी।

संताल परगना बनेगा मानसून का पहला दरवाजा

IMD रांची के अनुसार इस बार मानसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में दाखिल होगा। साहिबगंज से शुरू होकर इसका असर धनबाद, दुमका, जामताड़ा समेत पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। केरल में मानसून पहुंचते ही झारखंड के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही भी बढ़ गई है।

7 और 9 जून को यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आंधी, गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 7 और 9 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में प्री-मानसून की फुहारें भी लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकती हैं।

एक चक्रवात बिगाड़ सकता है खेल

मानसून विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, जिससे मानसून के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में यदि चक्रवाती परिस्थितियां बनती हैं तो मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। फिलहाल हालात सामान्य रहे तो झारखंड में मानसून समय पर पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : लालू-राबड़ी का Z+ घेरा हुआ खत्म, तेज प्रताप को भी झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : कांके में जमीन विवाद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो महिलायें पहुंची जेल…

इसे भी पढ़ें : बंद बेकन फैक्ट्री में फिर जगी उम्मीद की लौ, हैदराबाद से पहुंचे विशेषज्ञ ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

इसे भी पढ़ें : दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालू-राबड़ी का Z+ घेरा हुआ खत्म, तेज प्रताप को भी झटका… जानें

Patna : कभी कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले...

कांके में जमीन विवाद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो महिलायें पहुंची जेल…

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के हुसीर...

चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

Chouparan : आस्था, भक्ति और उत्साह का रंग अब...

दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो

Ranchi/Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : जिस स्वच्छता केंद्र को गांव-गांव में...