GARHWA : खेलो झारखंड 2022 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा जिले के रामा साहू उच्च विद्यालय के पास अवस्थित स्टेडियम में 6 एवं 7 नवंबर को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा डीसी रमेश घोलप, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक पलामू शिवनारायण शाह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण प्रसाद यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री साहू की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाकर डीसी ने खेल का प्रारंभ किया।
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
इस खेलकूद में एथलेटिक, हॉकी, कबड्डी, तीरंदाजी, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे खेलों में खिलाडि़यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 से 12 वर्ग से चयनित प्रतिभागी टीम 15 दिसंबर 2022 से रांची के खेल गांव में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला प्रबंधक गायत्री साहू के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन को लेकर रांची पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें : माड़ के टब में गिरकर झुलसी दो बहनों की 13 दिन बाद मौत, प्रिंसिपल पर गिरी गाज
इसे भी पढ़ें : राज्यों में अब एंटर करेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, 13 जिलों में रेड अलर्ट
इसे भी पढ़ें : सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : आत्मनिर्भर बन चुकी दीदियां हैं अन्य दीदियों के लिए ऊर्जा स्रोत : CM
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 4 प्रशिक्षु IPS का तबादला, प्रवीण पुष्कर बने कोडरमा के एसडीपीओ










