RANCHI : 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची के कर्नल एसपी गुप्ता (रि.) ने फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सशस्त्र बलों और उनके परिजनों के कल्याण कोष के लिए अंशदान किया। मौके पर मेजर रामनारायण सिंह (रि.), जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी हज़ारीबाग़ (विंग कमांडर) राजेश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह और विनय सिंह मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Power cut in jharkhand : हर हाल में बिजली कटौती पर लगाए रोक : CM हेमंत सोरेन









