spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

माड़ के टब में गिरकर झुलसी दो बहनों की 13 दिन बाद मौत, प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : झारखंड में पलामू जिला के तरहसी प्रखंड के एक सरकारी मिडिल स्कूल में मिड डे मील पकाए जाने के दौरान चावल के गर्म पानी (माड़) से भरे टब में गिरने से झुलसी दो बच्चियां झुलस गई थीं। दोनों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में  भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम छोटी बहन ब्यूटी कुमारी और बुधवार की सुबह बड़ी बहन शिबू की मौत हो गई। दोनों स्थानीय ग्रामीण परमेश्वर साहू की बेटियां थीं।

24 नवंबर को हुई थी घटना

बताया जाता है कि बीते 24 नवंबर को स्‍कूल में यह घटना हुई थी। स्कूल के पास एक आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है। यहां पढ़ने आई दोनों बच्चियां खेलते हुए स्कूल के मैदान के पास पहुंचीं और गर्म माड़ के टब में गिर पड़ीं। दोनों को इलाज के लिए पहले मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स लाया गया था। जिला प्रशासन ने इनके इलाज के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी। घटना के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साव ने स्कूल की सचिव सह प्रधानाध्यापिका उमा देवी को शो कॉज करते हुए उनके पद से हटा दिया है। मिड डे मील की संयोजिका शोभा देवी और रसोईया कालो देवी एवं सविता देवी को कार्य मुक्त कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: