Kohramlive Desk : संयुक्त अरब अमीरात की ओर से दिया गया नाम ‘मैंडूस’ नामक चक्रवाती तूफान गुरुवार की सुबह को उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तक पहुंचेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह तमिलनाडु के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है। राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। 6 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं।
5000 से ज्यादा रिलीफ कैंप
राज्य सरकार ने सभी जिलों में 5,000 से अधिक रिलीफ कैंप खोले हैं। इनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है। कैंप में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। बारिश के प्रभाव की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे एक कंट्रोल रूम भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक होने वाले भारी बारिश और उसके कारण होने वाले असर पर नजर बनाए रखेगा।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Power cut in jharkhand : हर हाल में बिजली कटौती पर लगाए रोक : CM हेमंत सोरेन












